मुजफ्फरनगर। बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर एक युवक ने कथित तौर पर 30 वर्षीय एक महिला को जिंदा जला दिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिसोली शहर की है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को एक अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पत्रकारोंं को बताया कि पीडि़ता गुरुवार को अपने घर में अकेली थी उसी समय आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। पीडि़ता बैंक कर्मचारी की पत्नी है और आरोपी की पहचान शिव कुमार के रूप में की गयी है।
उन्होंने बताया कि जब महिला ने बलात्कार के प्रयास का विरोध किया तो कुमार ने उसे आग लगा दी। कुमार के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और वह फरार है।