छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष पर दो बाइक से आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के बड़कुही गोलाई पर हुई, जहां किसान नेता एक चाय की दुकान में दोस्त के साथ बैठे थे। उनके साथी को भी गोलियां लगी है, जिसमें उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कुही पुलिस के अनुसार रविन्द्र दास उर्फ बाबू और उसका दोस्त अबरार बड़कुही गोलाई पर रात करीब पौने दस बजे चाय की दुकान में बैठे थे। इसी समय दो बाइक से छह बदमाश आए। इसमें चार नकाबपोश थे। सभी ने एक साथ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें रविन्द्र की मौत हो गई। साथी अबरार घायल हो गया। घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।