वेतन के लिए तरस रहा कर्मचारी फांसी पर झूला

Bhopal Samachar
भोपाल। वेतन ना मिलने परेशान पीएचई विभाग का एक कर्मचारी फांसी पर झूल गया। वो वेतन के लिए अधिकारियों के सामने कई बार गिड़गिड़ाया, लेकिन अधिकारियों ने एक ना सुनी। वेतन ना मिलने के कारण घर चलाने के लिए उसने 'डंडाबैंक' से कर्जा लिया और इस कर्जे को ना चुका पाने के कारण उसे आत्महत्या करनी पड़ी।

घटना बुधवार को सुबह 11 बजे हुई। हबीबगंज सीएसपी जयंत राठौर ने बताया कि चूनाभट्टी थाना अंतर्गत कोलार कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय संतोष वनवारी पीएचई विभाग में चौकीदार था। उसने बुधवार सुबह दफ्तर में फांसी लगा ली।

घटना का पता ऑफिस के कर्मचारी कृष्णकांत को चला। वह स्टोर रूम में गया, तो देखा संतोष लोहे के एंगल पर रस्सी के फंदे में लटका है। उसने दफ्तर के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने लिखा है कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उस पर कर्ज भी हो गया था, जिसकी वह अदायगी नहीं कर पा रहा है। इस कारण मर्जी से आत्महत्या कर रह हूं। उधर कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि संतोष को फरवरी से वेतन नहीं मिला था। इसकी उसने डिवीजनल इंजीनियर से लेकर प्रमुख अभियंता तक को शिकायत की थी किंतु किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण उसे जान देना पड़ी। बहरहाल चूनाभट्टी पुलिस मर्ग दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!