अमित शर्मा/झाबुआ। चंद सालों में कालीकमाई से करोड़पति हुए अफसरों को छोड़कर आज इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने झाबुआ की 2 छोटी मछलियों को जाल में दाना फंसाकर पकड़ लिया।
पहला मामला
रायपुरिया थाना के प्रधान आरक्षक महेंद्र शर्मा को 2 हजार की रिश्वत लेते रायपुरिया थाना परिसर से रंगे हाथो गिरफ्तार किया।
दूसरा मामला
वही पारा मे महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गीता रावत को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई को लोकल मीडिया में सिंघम स्टाइल की कार्रवाई बताते हुए कुछ इस तरह प्रदर्शन किया जा रहा है जैसे झाबुआ को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। जबकि तालाब की गहराई से वाकिफ गोताखोर लोकायुक्त पर सवाल उठा रहे हैं कि मछलियों को मारना तो ठीक है, लेकिन मगरमच्छों को क्यों छोड़ा।