इंदौर। आजाद नगर, मूसाखेड़ी में रहने वाले एक युवक की जलने से मौत हो गई। मंगलवार को उसका पुलिस ने पीएम करवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
घटना सोमवार शाम को आजाद नगर में हुई। पुलिस ने बताया मूसाखेड़ी में रहने वाला 18 साल का राहुल पिता केस सिंह ने घर में ही खुद को आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस की जांच में सामने आया कि राहुल की एक बहन ने लव मैरिज कर ली थी। जिससे वह दुखी था। सोमवार को वह उससे मिलने गया था। इस दौरान उसकी बहन ने उससे मिलने से मना कर दिया था और उसके पति ने उसे घर से बाहर कर दिया था। इस बात से हताश होकर उसने घर में खुद को आग लगा ली थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।