भोपाल। राजधानी के तीन अलग-अलग इलाके में गोह के निकलने से दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी वन विहार नेशनल पार्क में दी। यहां से सर्प विशेषज्ञ को गोह पकड़ने के लिए भेजा गया। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे अयोध्या नगर स्थित सूरज नगर के मकान नंबर 13 में रहने वाले सुनील सैनी के मकान में ढ़ाई फीट की गोह घुस गई। इसको देखकर परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद परिजनों ने वन विहार नेशनल पार्क में शिकायत की।
कुछ देर बाद सर्प विशेषज्ञ मोहम्मद सलीम सैनी के घर पहुंचे। सलीम ने बताया कि ढ़ाई फीट की गाेह घर में घुस गई थी। आधा घंटा कोशिश करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। इसी तरह नेहरू नगर स्थित गोमती नगर निवासी अनिल श्रीवास्तव के घर से और इसी इलाके के प्रमोद बघेल की कार के बोनट में गोह घुसी हुई थी। तीनों को पकड़कर टीटी नगर स्थित सर्प सेंटर में रखा गया है।