इंदौर। शहर के कजलीगढ़ पिकनिक स्पॉट पर करीब 45 लड़कियों के गैंगरेप का खुलासा हुआ है। यह वारदात लोकल एरिया के एक गिरोह ने की। वो यहां घूमने आने वाले प्रेमी युगल को अपना शिकार बनाते थे। युवक को मारपीट कर उसका मोबाइल और पैसे छीन लेते थे, जबकि लड़की का गैंगरेप कर वीडियो बनाते थे। बाद में उसे ब्लेकमेल भी करते थे।
इंदौर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की छोटी सी सूचना पर इस कांड का खुलासा हुआ है। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लड़कों के पास आजकल नए नए मोबाइल आ गए हैं, काफी पैसे भी खर्च कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को पकड़ा और पूछताछ की। इसी पूछताछ में पता चला कि किस तरह वो लम्बे समय से गैंगरेप की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वो पिकनिक स्पॉट पर आने वाले प्रेमी युगल को घेर लेते थे, लड़के को मारपीट कर लूटते, फिर पेड़ से बांध देते और उसी के सामने उसकी गर्लफ्रेंड के सामने गैंगरेप करते। वीडियो रिकार्ड करते।
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले बीटेक के तीन छात्रों ने अपने साथ हुई लूट की वारदात की शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में भी यही गिरोह संलिप्त पाया गया है।
Gang rape | Couples Privacy | Indore news | Blackmailing | 45 girls raped in indore