![]() |
File Photo |
मनाली। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बाद शिवराज सिंह चौहान सपरिवार मनाली आ पहुंचे हैं। वो यहां छुट्टी मनाने आए हैं एवं एक निजी होटल में ठहरे हैं। उनके यहां होने की प्रशासनिक सूचना नहीं दी गई है। चौहान परिवार सहित शनिवार सायं पौने 5 बजे मनाली पहुंचे। यहां एक लक्झरी होटल में रुके हुए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 30 जून तक मनाली में रहेंगे। मुख्यमंत्री का मनाली घूमने का कार्यक्रम गुप्त रखा गया है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री हिडिंबा माता मंदिर में माथा टेकेंगे और सोलंग व नग्गर पर्यटन स्थल का भ्रमण भी करेंगे।