RTI/APP कार्यकर्ता को लाठियों से पीट पीटकर मार डाला

Bhopal Samachar
बहराइच/उप्र। हरदी इलाके में आरटीआई एक्टिविस्ट और आप कार्यकर्ता गुरू प्रसाद की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। वह पिछले कई दिनों से हरदी गौरा ग्राम पंचायत में कराए गए काम की जांच कराने की कोशिश कर रहा था। उसने कुछ महीने पहले जिला मुख्यालय पर ग्राम प्रधान के खिलाफ अनशन भी किया था। उसने गांव में विकास के नाम पर कराए गए काम की बंदरबांट का आरोप लगाते हुए आरटीआई के जरिए कई सूचनाएं मांग रखी थीं। 

शनिवार की सुबह जब वह अपने घर में सो रहा था, तो इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी। मामले में परिवारीजनों की ओर से ग्राम प्रधान त्रिलोकीनाथ समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। एएसपी जे पी पांडेय के मुताबिक पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने एसपी नेहा पांडेय से मुलाकात करके दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

15 को महसी आएंगे संजय सिंह
गुरू प्रसाद हत्याकाण्ड के विरोध में आप के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह 15 जून को महसी आएंगे। इस संबंध में आप प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि गुरू प्रसाद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए हैं। इस लड़ाई को अब आम आदमी पार्टी लड़ेगी और भ्रष्ट लोगों को बेनकाब किया जाएगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!