भोपाल। सर्वधर्म के सी-सेक्टर में रहने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग के क्लर्क ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पानी के पाइप पर रस्सी बांधकर उन्होंने फंदा गले में डाला और 15 फीट नीचे छलांग लगा दी। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चला है। कोलार पुलिस खुदकुशी के कारण तलाश रही है।
सी-सेक्टर सर्वधर्म निवासी 45 वर्षीय महेंद्र सिंह महिला एवं बाल विकास विभाग में क्लर्क थे। एसआई एमएल यादव के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे महेंद्र घर की छत पर पहुंचे। यहां उन्होंने पानी के पाइप पर रस्सी बांधी और फंदा गले में डाल लिया। इसके बाद उन्होंने दीवार पर चढ़कर करीब 15 फीट ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।