4 कलेक्टर सहित 17 आईएएस अफसरों के तबादले

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं। लिस्ट इस प्रकार है:

1. आशीष श्रीवास्तव को आयुक्त-सह-संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र एवं पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा से सदस्य राजस्व मण्डल, ग्वालियर।
2.  स्मिता भारद्वाज को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना तथा पदेन सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर।
3. दीप्ति गौड़ मुखर्जी को आयुक्त-सह-संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा तथा प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम से आयुक्त-सह-संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र एवं पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग।
4. जे.एन. मालपानी को आयुक्त, अनुसूचित जाति कल्याण से आयुक्त, अनुसूचित जनजाति कल्याण।
5.  सचिन सिन्हा को आयुक्त, उच्च शिक्षा एवं पदेन सचिव, उच्च शिक्षा तथा परियोजना संचालक, राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन से सचिव, खेल एवं युवा कल्याण।
6. संजीव कुमार झा को सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा अपर विकास आयुक्त से आयुक्त, अनुसूचित जाति कल्याण।
7. अमित राठौर को सचिव, खेल एवं युवा कल्याण तथा सचिव वाणिज्यिक कर से सचिव, वित्त तथा आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार।
8. उमाकांत उमराव को आयुक्त, अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा पदेन सचिव, अनुसूचित जनजाति कल्याण से आयुक्त उच्च शिक्षा एवं पदेन सचिव, उच्च शिक्षा तथा परियोजना संचालक, राष्ट्रीय उच्च शिक्षा मिशन।
9. पन्नालाल सोलंकी को उप सचिव, स्कूल शिक्षा से कलेक्टर, श्योपुर।
10. रघुराज एम.आर. को कलेक्टर, सिंगरौली से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना।
11. श्रीनिवास शर्मा को उप सचिव, श्रम से कलेक्टर, दमोह।
12. जी.व्ही. रश्मि को मिड कैरियर प्रशिक्षण फेज-III से लौटने पर से संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा तथा प्रबंध संचालक हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम।
13. संजीव सिंह को मिड कैरियर प्रशिक्षण फेज-III से लौटने पर से नियंत्रक, शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा कार्यपालन संचालक, आपदा प्रबंध संस्थान का अतिरिक्त प्रभार।
14. अजय सिंह गंगवार को उप सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण से कलेक्टर, बड़वानी।
15. रविन्द्र सिंह को कलेक्टर, बड़वानी से उप सचिव।
16. धनंजय सिंह भदौरिया को कलेक्टर, श्योपुर से सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल।
17. शशांक मिश्रा को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, भोपाल से कलेक्टर सिंगरौली।

स्मिता भारद्वाज द्वारा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर का कार्यभार ग्रहण करने पर के.सी. गुप्ता मध्यप्रदेश वित्त निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
अमित राठौर आयुक्त-सह-संचालक, संस्थागत वित्त का प्रभार ग्रहण करने पर विवेक अग्रवाल आयुक्त-सह-संचालक संस्थागत वित्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
संजीव सिंह द्वारा कार्यपालक संचालक, आपदा प्रबंध संस्थान का प्रभार ग्रहण करने पर  राजेश प्रसाद मिश्रा इस प्रभार से मुक्त होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });