भोपाल। मप्र विधानसभा मानसून सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। विधानसभा मानसून सत्र के दौरान चाही गई वांछित जानकारी शासन को यशाशीघ्र समयावधि में भेजने हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है।
सभी कलेक्टरों को आदेशित किया गया है कि इस बावत् सुनिश्चित करें। विधानसभा मानसून सत्र आगामी 20 जुलाई से 31 जुलाई 2015 तक चलेगा। समस्त कार्यालय प्रमुख अधिकारी, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विधानसभा मानसून सत्र के दौरान कलेक्टर के बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे और न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे।
जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर उनके नाम, पदनाम, दूरभाष एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराएॅ और कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त अपने कार्यालय में अवकाश के दिनों में भी पर्याप्त अधिकारी व कर्मचारी की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।