व्यापमं घोटाले में मानसून सत्र की संदिग्ध मौत

भोपाल। व्यापमं घोटाले में आज फिर एक संदिग्ध मौत हो गई। यह मौत किसी इंसान की नहीं बल्कि मप्र विधानसभा के मानसून सत्र की हुई है। विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। मानसून सत्र में होने वाली तमाम कार्रवाईयां अब नहीं होंगी।

एक बार फिर मप्र में लोकतंत्र के मंदिर में जनता की प्रार्थनाओं पर सुनवाई नहीं हुई। जबकि आज मानसून सत्र का तीसरा ही दिन था।

विधानसभा के तीसरे दिन आज बसपा विधायकों ने व्यापमं घोटाले को लेकर वॉकआउट कर दिया था। वो शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसके अलावा कांग्रेस के विधायक भी विधानसभा में धरने पर बैठ गए थे। सरकार किसी भी हालत में व्यापमं मामले को उफनता हुआ देखना नहीं चाहती थी अत: सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!