चुटकुले: क्यों तेरा नाम व्यापमं है क्या

सुभाष बुड़ावन वाला। सांप लोट जाता है सीने पर जब शादी के कई साल बाद भी ससुराल वाले कहते हैं, ‘हमारी बेटी तो गाय है!’  विश्वास का तो जमाना ही नहीं रहा। फेसबुक पर लड़कियों की फेक आईडी को हम सच समझकर उनसे चैट करते रहे और सारी ‘असली’ लड़कियां पढ़-पढ़ कर यूपीएसी क्वालिफाई कर गईं!

हाईटेक प्रार्थना - काश कभी ऐसा हो जाए…  मैं वॉट्सएप करूं खुदा को और उसमें ब्लू टिक हो जाए!

फोकट का ज्ञान - मंजन करने के बाद दांतों पर अंगुली रगड़े। अगर किचु-किचु की आवाज आए तो समझ लेना कि दांत साफ हो गए हैं।

प्यार तो उसी दिन हो गया था, जब वह पंगत में जीमते टेम बोली थी कि आप लाए हो तो आधी पुड़ी और ले लूंगी!

मोनू : आज सुबह मैं डेंटिस्ट के पास गया था।
पिंकू : क्या तुम्हारा दांत अभी भी दर्द करता है?
मोनू : मुझे नहीं पता क्योंकि वो दांत तो डॉक्टर ने ही रख लिया!

छगन : मान लो आप सोकर उठे हैं और उसी वक्त आपको पता लगे कि आप लखपति बन गए हैं तो आप क्या करोगे?
मंगलू : मैं फिर से सो जाऊंगा और तब तक सोता रहूंगा जब तक मैं करोड़पति न बन जाऊं!

एक बार एक बुजुर्ग से युवक ने सवाल किया, ‘70 साल की उम्र में भी आप अपनी बीवी को जानूं, डार्लिंग, स्वीटी, बेबी कैसे बुला लेते हो? इतना प्यार करते हो आप?
बुजुर्ग : यार मैं उसका नाम 10 साल पहले भूल गया था और मुझमें उससे नाम दोबारा पूछने की हिम्मत नहीं।

लड़की : मुझपे बहुत लड़के मरते हैं।
लड़का : क्यों तेरा नाम व्यापमं है क्या?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!