ये हैं काली कमाई के 300 करोड़ की वारिस

भोपाल। इस फोटो में दिखाई दे रहीं मोहतर्मा काई आम लड़की नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की काली कमाई से जुटाई गई 300 करोड़ की संपत्ति की अकेली वारिस हैं। इनका नाम है आस्मी जोशी और ये बर्खास्त आईएएस टीनू-अरविंद जोशी की संतान हैं।

आस्मी जोशी ने अमेरिकी नागरिक एडवर्ड मेयर्स से भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे शादी कर ली है। अमेरिका की एक लग्जरी होटल में दोनों की शादी हुई है। यह शादी उस समय हुई जब आस्मा की मां टीनू जोशी जेल में हैं एवं पिता अरविंद जोशी फरार हैं। टी

अमेरिकी नागरिक से लव मैरिज, 3 साल से चल रहा अफेयर
टीनू जोशी की बेटी आस्मी जोशी काफी समय से अमेरिका में हैं। 2012 से आस्मी और एडवर्ड के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों की शादी को शानदार बनाने के लिए मेहमानों के लिए कई होटल बुक किए गए थे। यह शादी अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट के सीएटल शहर में हुई।

मोबाइल एप्प डिजाइनर है टीनू-अरविंद जोशी की बेटी
आस्मी जोशी मोबाइल एप्प और वेबसाइट डिजाइनर हैं। वहीं एडवर्ड मोबाइल के सर्किट्स पर रिसर्च करते हैं। दोनों 2012 में पहली बार मिले थे। इसके बाद से दोनों के बीच दाेस्ती बढ़ी। दोनोँ के बीच अफेयर की शुरुआत एक तरफा प्रेम संबंध से हुई थी। आस्मी जोशी ने वाशिंगटन यूनीवर्सिटी से ह्यूमन सेंटर्ड डिजाइन इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली है। वहीं मैरीलैंड यूनीवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बैचलर अॉफ साइंस की डिग्री हासिल की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });