चुनाव परिणाम: 5 में से 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा

भोपाल। बैंतूल के भैंसदेही में नगर पंचायत में अध्‍यक्ष पद के लिए भाजपा के अनिल सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्‍होंने कांग्रेस की प्रमिला घाड़के को 1218 वोटों से हराया।

मंदसौर सुवासरा नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी के मगनलाल सूर्यवंशी जीते। मगनलाल सूर्यवंशी ने कांग्रेस के संदीप वर्मा को 125 मतों से हराया। सुवासरा नगर परिषद में बोर्ड पर भी भाजपा ने कब्‍जा जमा लिया। कुल 15 पार्षदों में से 9 भाजपा, 5 कांग्रेस और एक निर्दलीय की जीत।

रीवा की चाकघाट में नगरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी मीनाक्षी गुप्‍ता ने 873 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा को कुल 2378 मत मिले वहीं कांग्रेस को 1518 मतों से संतोष करना पड़ा।

कोटर नगर पंचायत में भाजपा की शांति शर्मा जीतीं।
छतरपुर की घुवारा में निर्दलीय प्रत्‍याशी अरुणा राजे ने जीत दर्ज की। उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार को 4535 मतों से हराया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!