यहां विधायक तो वहां कलेक्टर ने फहरा दिया उल्टा तिरंगा

रायपुर। महासमुंद जिले के सरायपाली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामलाल चौहान ने उल्टा तिरंगा फहरा दिया। झंडावंदन के बाद जब स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति की तब ध्वज को नीचे उतार कर सीधा करके दोबारा फहराया गया। ऐसे ही सरगुजा कलेक्टर रितु सेन ने भी अंबिकापुर स्थित कलेक्टरेट में उल्टा झंडा फहरा दिया जिसे बाद में ठीक किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सराईपाली के मंडी परिसर में स्वतंत्रता दिवस का प्रमुख कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में सराईपाली विधायक रामलाल चौहान को ध्वाजारोहण करना था। तय समय पर वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और झंडा फहराया। तिरंगा उल्टा बांधा गया था इसका पता झंडावंदन के बाद ही चला, आनन-फानन में झंडा नीचे उतारा गया, फिर सीधे बांध कर दोबारा फहराया गया। ऐसा ही अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रितु सेन के साथ हुआ।

खबर मिल रही है कि अंबिकापुर में ही न्यू डीपीएस नाम के एक स्कूल में भी तिरंगा उल्टा फहराया गया था, हालांकि इसे भी बाद में सीधा कर लिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!