हरदा। हरदा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धमकी काम आ गई। यहां कांग्रेस की स्थिति बहुत मजबूत थी। शिवराज ने एक सभा के दौरान वीटो लगाते हुए कहा था कि यदि यहां से कांग्रेस जीत गई तो मैं हरदा कभी नहीं आ पाउंगा। शिवराज के इस बयान के कई अर्थ निकले और अंतत: मतदाताओं का मन बदल गया।
हरदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार साधना जैन ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की उषा गोयल को 8545 वोटों से हराया। भाजपा को कुल 18,815 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 10,270 वोट मिले। 466 वोट नोटा के पक्ष में गए।
रो पड़ीं कांग्रेस प्रत्याशी
मतगणना के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों के बढ़ते अंतर को देख कांग्रेस उम्मीदवार उषा गोयल रो पड़ीं समर्थकों ने उन्हें समझाया, जिसके बाद वे अपने घर निकल गईं।
शिवराज की धमकी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें