मुंबई। खुद को देवी बताने वाली राधे मां पर हाल ही में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा था। इस घटना के बाद एक न्यूज चैनल पर राधे मां के दरबार में शामिल हो चुकी एक महिला वकील ने राधे मां पर अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि राधे मां ने लोगों को बेवकूफ बनाकर अरबों रुपए की संपत्ति खड़ी कर ली है। साथ ही, राधे मां अपने भक्तों के साथ अश्लील व्यवहार करती है।
बता दें कि पंजाब के एक आम परिवार में पैदा हुई राधे मां लाखों के गहने पहनती हैं। वे अपने कार्यक्रमों को शाही अंदाज़ में आर्गनाइज कर खुद ग्लैमरस रूप में स्टेज पर उतरती हैं। मुंबई, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में राधे मां के नाम पर ट्रस्ट भी चलते हैं।
विदेशों में भी संपत्ति
राधे मां के दुनिया भर में भक्त हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि अमेरिका, कनाडा और जापान में भी राधे मां के आश्रम हैं। जूना अखाड़े से निकाले जाने के बाद राधे मां की संपत्ति की जांच करने के लिए कई अफसर विदेश भी गए थे।
मीडिया कंपनी से जुड़ी है राधे मां
राधे मां ग्लोबल मीडिया ऐड के कारोबार से जुड़ी है। मुंबई में बोरीवली पश्चिम में रेलवे स्टेशन से 10 मिनट की दूरी पर स्थित ‘राधे देवी मां भवन है, जिसे ग्लोबल मीडिया कंपनी के मालिक ने बनाया है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा-सा हॉल है, जिसे ‘माता की चौकी' कहा जाता है।