भोपाल। शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती से उसकी दीदी के देवर ने कई बार रेप किया। देवर ने युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ संबंध बनाए। शादी के सपने भी दिखाता रहा और बाद में इंकार कर दिया।
आरोपी जहीर उम्र 20 वर्ष जेपी नगर का निवासी है। जहीर ड्रायवरी का काम करता है। वही पास में ही करीम वरश कॉलानी में उसके भाई की ससुराल है। उसके भाई की 16 वर्षीय साली ममुताज (बदला हुआ नाम) रहती हैं। आरोपी जहीर और ममुताज का करीब 3 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके चलते वह शादी का वादा कर उसके साथ सम्बंध बनाता रहा और अब शादी से इंकार कर रहा है। जिसके बाद फरियादी ने बुधवार देर रात थाने मे गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।