बैतूल। भैंसदेही नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अनिलसिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की प्रमिला घाड़से को 1218 वोटों से हराया। अनिलसिंह ठाकुर को 4017 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला धाड़से को 2799 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया और विजयी नारे लगाने लगे।