IFS: 5 अफसरों का प्रमोशन

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 5 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत कर नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. रामप्रताप सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) के रूप में पदस्थ किया गया है।

पदोन्नति के बाद श्री धर्मेन्द्र शुक्ला को विशेष प्रधान मुख्य वन संरक्षक (केम्पा) भोपाल, डॉ. सुहास कुमार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक/सदस्य (पर्यावरण एवं वन) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल, श्री जव्वाद हसन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख) पदस्थ किया गया है।

श्री पुरवार वन विकास निगम के ओएसडी श्री रतन पुरवार को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। श्री पुरवार वर्तमान प्रबंध संचालक श्री रवीन्द्र नाथ सक्सेना की सेवानिवृत्ति के बाद निगम के नये प्रबंध संचालक होंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });