मंडला। यहां पुलिस लाइन में महिला सिपाही के घर से एक नाबालिग लड़की के किडनेप हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस लाइन को किसी भी शहर की सुरक्षा चौकी माना जाता है। यहां 24 घंटे सर्वाधिक पुलिस बल मौजूद होता है। बावजूद इसके महिला आरक्षक से घर से एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जिले भर की पुलिस को छानबीन पर लगाया गया, पूरे 4 दिन बाद लड़की को मुक्त कराया जा सका। लड़की को मुक्त कराए जाने तक पुलिस ने इस मामले को मीडिया से छिपाए रखा।
पता चला है कि लाइन में सफाई करने वाले लड़के ने किडनेपिंग की थी। वो नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात स्थान पर ले गया और बंधक बनाकर 4 दिन तक रेप करता रहा। पीड़िता मंडला पुलिस लाइन में एक महिला आरक्षक के यहां रह रही थी। उसके माता पिता का देहांत हो चुका है और अब महिला आरक्षक ही उसकी परवरिश कर रही है।