भोपाल। शिक्षा विभाग में संविलियन एवं 6वें वेतनमान की दोनों किश्तें एक साथ की मांग को लेकर बदनावर ब्लाक की महिला अध्यापकों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली महिला अध्यापकों ने खुद को शिवराज की बहनें बताते हुए अनशन शुरू किया।
आज़ाद अध्यापक संघ के ब्लाक अध्यक्ष इन्द्रजीतसिंह नाथावत के अनुसार ये क्रमिक भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती। शिवराज अगर राज हठ लिए बैठे है तो हम भी गुरु हठ का परिणाम दिखा देंगे। शिवराज जी ने मामा और भाई का जो नाता स्वयं जोड़ा है। उस पर वे खरे नहीं उतर रहे है क्रमिक भूख हड़ताल में महिला अध्यापक भी बैठी है। शिवराज की बहने शिवराज के राज में भूख हड़ताल कर रही है।इस से बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है।
अध्यापकों का फैसला है की 22 की कैबिनेट में अध्यापक हित वाला फैवला नहीं आता तो 23 को विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर राजधानी भोपाल में प्रदर्शन किया जाएगा और विधानसभा का घेराव होगा। क्रमिक भूख हड़ताल पर बदनावर में सविता जोशी,संगीत चौहान, सुनीता बोराना, वसना हटीला, देवकरण सोलंकी,लक्ष्मींनारायन कायस्त,राधेश्याम पाटीदार,प्रकाश फूलकर, रमेश डावर. राजेंद्र राठौर गोवर्धन मुनिया और पी एस राठौर बैठे।