हफ्तों पति के शव की सेवा करती रही भारतीय महिला

मेलबर्न। न्यूजीलैंड के लोग हतप्रभ है कि कैसे एक भारतीय मूल की महिला हफ्तों अपने पति के शव के साथ रही, उसकी सेवा करती रही। लोगों को तो तब पता चला जब शव से दुर्गंध आने लगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने भारतीय दंपति की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन मृत व्यक्ति का नाम देबी प्रसाद मजूमदार बताया गया है। उसकी उम्र पचास वर्ष या उससे कुछ ज्यादा है। पुलिस ने शव उनके नॉर्थ आइलैंड के टिताही बे स्थित घर से सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया। पड़ोसियों ने महिला से फ्लैट से दुर्गध आने की बात कही, लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना बना टाल देती थीं।

महिला द्वारा घर के आसपास स्प्रे छिड़क कर दुर्गध को छिपाने की भी कोशिश की जा रही थी। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। महिला के खिलाफ फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। भारतीय दंपति के पड़ोसियों ने बताया कि दोनों तकरीबन एक साल से फ्लैट में रह रहे थे। पड़ोस में रहने वाले रैंगिहुना ने बताया कि मृत व्यक्ति को उन्होंने तीन सप्ताह पहले देखा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });