अध्यापक संघ का जिलाध्यक्ष भाषण देते बेहोश

Bhopal Samachar
भोपाल। आजाद अध्यापक संघ के देवास जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह सेंधव आज देवास में आंदोलनकारी अध्यापकों को संबोधित करते समय अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने बताया कि उनका बीपी डाउन हो गया है। इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

श्री राजेन्द्र सिंह 13 सितम्बर से भोपाल में चले आमरण अनशन में भी अन्नजल त्यागकर बैठे थे। इसके बाद आंदोलन के दौरान नियमित भोजन नहीं ले रहे थे। उनके साथियों का कहना है कि वो सरकार के रुख से काफी निराश एवं तनाव में थे। उन्हें देवास के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!