47 हजार है पगार, फिर भी रिश्वत वसूलते सरकार, धराए गए

विनीत माहेश्वरी/रायसेन। नेहरू युवा केन्द्र अर्जुन नगर के कार्यालय में पदस्थ लेखापाल को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने रंगे हाथों पकड़कर मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू युवा केन्द्र अर्जुन नगर कार्यालय में पदस्थ लेखापाल बृजेश श्रृंगीऋिषि को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता राजराम बागड़ी ग्राम मंजूसा ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि नेहरू युवा केन्द्र रायसेन द्वारा उनके ग्राम में नेतृत्व संवर्धन कार्यक्रम किए जाने के लिए कार्यक्रम को स्वीकृत करते हुए कार्यक्रम को आयोजित कराए जाने के लिए 27 हजार 3 सौ रूपए का चैक दिया गया था लेकिन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जा रही थी और नेहरू युवा केन्द्र रायसेन में पदस्थ लेखापाल बृजेश श्रृंगीऋिषि कार्यक्रम को आयोजित किए जाने की अनुमति प्रदान करने के एवज में 10 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहे है।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त पुलिस टीम का गठन करते हुए कर्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को लोकायुक्त पुलिस ने 3 निरीक्षक एवं 2 गवाह की मौजूदगी में नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय में 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए लेखापाल बृजेश श्रृंगीऋिषि को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।

मोटी पगार फिर भी रिश्वत की दरकार ?
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्र शासन के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र रायसेन में पदस्थ लेखापाल बृजेश श्रृंगीऋिषि की पगार करीब 47 हजार रूपए प्रतिमाह है लेकिन उसके बाद भी रिश्वतखोरी की जा रही थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!