आप कभी मत करना रावण वाली ये 5 गलतियां

रावण को पाप का प्रतीक माना जाता है परंतु यह तो सबको स्वीकारना ही पड़ता है कि वो विद्वान था, योग्य था, योद्धा था, वचनबद्ध था और उसमें ढेर सारी खूबियां थीं। फिर भी वो मारा गया, क्योंकि उसने ये 5 बड़ी गलतियां की थीं। आज भी कई सारे लोग अपने जीवन में यही गलतियां दोहराते हैं और बर्बाद हो जाते हैं।

चालाक बनिए, जिद्दी नही 
सीता को हरण करने से पहले रावण को ऐसा न करने की सलाह दी गई थी। उसे कई और लोगों ने इस काम को गलत कहकर ऐसा करने से रोका था लेकिन रावण नहीं माना। अगर रावण ने ऐसा नहीं किया होता तो शायद वह एक बड़ा राजा बन सकता था और कई वर्षों तक सफलता से लंका पर राज कर सकता था।

टीम की सलाह मानने में भलाई
जब भगवान राम अपनी सेना के साथ लंका पहुंचे तो रावण और उसके मंत्रियों को अंत करीब लगने लगा था। रावण ने अपने मंत्रियों और वरिष्‍ठ लोगों से सलाह मांगी और एक ही जवाब मिली अगर शुरुआत में उनकी बात मानकर सीता का हरण नहीं किया होता तो आज यह दिन नहीं आता। यानी अगर आपकी टीम आपको कुछ कह रही है तो उसे जरूर सुनिए।

लीडर बनिए डिक्‍टेटर नहीं 
रामायण की कहानी ही शायद इस मूल मंत्र में है। जब राम और रावण की लड़ाई शुरू हुई तो रावण ने अपने सारे अहम योद्धाओं को एक साथ मैदान में नहीं भेजा वहीं भगवान राम की सेना में सारे योद्धा एक साथ मैदान में थे। नतीजा एक डिक्‍टेटर के तौर पर नेतृत्‍व कर रहे रावण की सेना के सारे योद्धओं की मौत और युद्ध में पराजय।

अपने ज्ञान का घमंड मत करिए 
रावण का अहम उसके विनाश का सबसे बड़ा कारण था। रावण ने जब भगवान राम की सेना को देखा था तो उसे अहसास हो गया था कि उसे हार मिलने वाली हैं। लेकिन अपने अहम की वजह से रावण जैसे ज्ञानी ने भगवान राम की ओर से आए शांतिदूत की भी बात मानने से इंकार कर दिया।

अपने करीबी साथी की सलाह मानिए
रावण को कई बार उसकी पत्‍नी और उसके नाना ने सलाह दी थी। ये दो लोग उसे काफी अच्‍छे से जानते थे। लेकिन उसने कभी भी इनकी बातों को नहीं माना, नतीजा उसका अंत। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!