टीकमगढ। मोनिका जैन की आत्महत्या का मामला अब हत्या में तब्दील होता नजर आ रहा है। मृत विवाहिता के भाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि मोनिका के ससुराल वाले दस्टोन में 5 लाख रुपए नगद और परिवार के हर सदस्य को सोने की चैन मांग रहे थे। इसी विवाद के चलते उन्होंने मोनिका की मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
मृतका का भाई नीलेश जैन निवासी सरायपुरा ललितपुर यूपी ने एसडीओपी टीकमगढ को दिये प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाया है कि उसकी बहन का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व नंदेश्वर कालाॅनी के वीरेन्द्र कुमार जैन के पुत्र कैलाश जैन के साथ हुआ था। 6 वर्ष शादी के अंतराल के बाद मेरी बहन को पुत्र हुआ। पुत्र के जन्म के बाद दस्टोन की रस्म अदा करना चाह रहे थे। ससुराल बाले दस्टोन समारोह मे 5 लाख रुपया नगद परिवार के प्रत्येक सदस्य को सोने की जंजीर मायके से लाने के लिये बहिन पर दवाव डाला जा रहा था। नीलेश जैन ने बताया कि उसकी बहन के शरीर मे चोट के निशान थे। जिससे प्रतीत हो रहा था। कि उसकी बहिन की हत्या कर फाॅसी पर लटकाया गया है।
याद दिला दें कि मोनिका की मौत के बाद ससुराल वालों ने पुलिस को बताया था कि मोनिका के आंचल से दूध नहीं निकल रहा था इसलिए वो डिप्रेशन में थी और इसी के चलते उसने फांसी लगा ली।