शांत हुआ सुलगता बरघाट: भाजपा नेता समेत 5 गिरफ्तार

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी के बरघाट की फिजा बिगाड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में नगर परिषद बरघाट का पूर्व अध्यक्ष व पूर्व पार्षद शामिल है। यह कार्यवाही जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है।

सिवनी पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह ने आज यहां बताया कि एक प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों नगर परिषद बरघाट के पूर्व अध्यक्ष विजय सूर्यवंशी (50) छोटे भाई व पूर्व पार्षद अजय सूर्यवंशी (42), अमित सूर्यवंशी (36), गोविन्द चैहान (45) चारों बरघाट निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पर भादंवि की धारा 147, 148, 149, 114, 294, 506, 452, 427, 435, 436, 379, 353, 332 व लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3, 2 (5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एक अन्य प्रकरण में धार्मिक स्थल का दुरूपयोग कर साम्प्रदायिकता को भड़काने के मामले में पुलिस ने आरोपी शकील खान (37) बरघाट निवासी को भादंवि की धारा 153, 153 (अ) व आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत गिरफ्तार किया है।

कलेक्टर भरत यादव के आदेश पर बरघाट नगर में सामाजिक सदभाव बिगाड़ने, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़, सरकारी वाहन, सरकारी अधिकारियों के वाहनों को क्षति पहुंचाने, नगर में विभिन्न स्थानों पर आगजनी, सरकारी आदेश का उल्लंघन, बलवा, पथराव, निजी सम्पत्ति को हानि, लोगों की भावना भड़काने के मामलों में पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की है।

बरघाट में स्थानीय भाजपा मंडल महामंत्री कपूरचंद ठाकरे (45) की नागपुर में इलाज के दौरान मौत होने के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए 5 अक्टूबर की दोपहर से क्षेत्र में धारा 144 के बाद कफ्र्यू लगा हुआ है। 7 अक्टूबर को कफ्र्यू में एक घंटे के लिए महिलाओं व बच्चों को ढील दी गई। वहीं 8 अक्टूबर सुबह 10 से 12 बजे तक आम नागरिकों को कफ्र्यू में जिला प्रशासन से छूट दी। आज दोपहर 12 बजे से पुनः कफ्र्यू प्रभावशील कर दिया गया है।

कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि तनावग्रस्त बरघाट में स्थितियां अब सामान्य हो रही है। कर्फ्यू के दौरान क्षेत्र में कहीं भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। स्वयं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक आर. पी. सिंह बरघाट क्षेत्र में रहकर हालात पर नजरें बनाए हुआ है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });