जबलपुर अस्पताल में ब्लास्ट, सिलेण्डर फटा

जबलपुर। मेडिकल हॉस्पिटल के शिशु रोग विभाग में सुबह सुबह अचानक एक ब्लास्ट हो गया। पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई। पता चला है कि ऑक्सीजन सिलेंडर का वाल्व फट गया था।

मेडिकल अस्पताल के शिशुरोग विभाग में आज सुबह ऑक्सीजन सिलेंडर बदला जा रहा था तभी कर्मचारी ने उसका वाल्व खोला। सिलेंडर में प्रेशर अधिक था। वाल्व भी जरूरत से ज्यादा खोल दिया गया। इससे सिलेंडर के ऊपर लगी बॉटल फट गई।

बॉटल फटने की आवाज इतनी तेज की कि लोगों को लगा कि कोई बड़ी अनहोनी वार्ड में हो गई। थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। वार्ड में भर्ती 50-60 मरीजों को उठाकर उनके परिजन बाहर निकल आए। वार्ड में उपस्थित डॉक्टर और नर्स भी घबरा गए। लोग जब भाग रहे थे तभी वार्ड में नीचे बैठी एक बच्ची को उठाकर डॉक्टर और नर्स ने चेयर पर बैठाया। अन्यथा वह लोगों के पैरों से कुचली जा सकती थी। बहरहाल स्थिति सामान्य हो गई है। सिलेंडर की बॉटल फटने से कोई हताहत नहीं हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });