इंदौर। एक महिला ने अपनी ही ससुराल में लूट कर डाली। रोका तो सास को इस कदर पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात 75 वर्षीय सियारानी सिंह को घायल हालत में बेटा मनीष अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा रखा है। इसके बाद से वह बीना स्थित अपने मायके में रह रही है। रविवार को वह रिश्तेदारों के साथ घर पहुंची। उस समय मां घर पर अकेली थी। उसने मां से घर के कागजात मांगे। मां ने कहा कि उसे नहीं पता, मनीष आए तो बात करना। इस पर रोशनी और रिश्तेदारों ने मां के साथ मारपीट की। हमले में मां का एक हाथ टूट गया। रोशनी ने गला दबाने का भी प्रयास किया। हमले के बाद रोशनी ने चाबी ढूंढ़ी। फिर अलमारी से कागजात व 1 लाख 30 हजार रुपए ले गई। रुपयों के बारे में परिजन का कहना है कि कॉलोनी में मनीष के बड़े भाई का मकान बन रहा है। वह छत डलवाने के लिए उधार रुपया लेकर आए थे। मनीष व सियारानी के आरोपों की जांच की जा रही है।