इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गरबा दिखाने नहीं ले जाने पर पति से नाराज थी। इस पर दोनों में विवाद भी हुआ था। युवती के परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
एएसआई सुरेशचंद्र अवस्थी के मुताबिक, घटना रात करीब 10 बजे की है। सूचना मिली कि जनता कॉलोनी निवासी गायत्री (18) पति सुभाष बोरोले ने घर में फांसी लगा ली। एएसआई के मुताबिक दोनों शीतलामाता बाजार में साड़ी की दुकान में जॉब करते थे। इस दौरान दोस्ती हुई और पांच महीने पूर्व घर से भागकर प्रेम विवाह किया और किराए के मकान में रहने लगे। रात को गायत्री ने सुभाष से गरबा दिखाने के लिए कहा। उसने कहा मैं थका हुआ हूं। इस बात पर विवाद हुआ और सुभाष घर से बाहर आ गया। नाराज गायत्री ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।