मुख्यमंत्री के वादो से नाराज पंचायत प्रतिनिधि: आंदोलन होकर रहेगा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान के निवास पर आज आयोजित प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियो की बेठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से पंचायत प्रतिनिधि नाराज दिखे और मुख्यमंत्री की घोषणाओ को निराशाजनक  बताया और बताया कि 28 अक्टूबर को त्रिस्तरीयराज संगठन के बेनर तले होने वाला महाआंदोलन घेरा डालो डेरा में होकर रहेगा।

त्रिस्तरीय पंचायतीराज संगठन के संयोजक डी पी धाकढ का कहना हैं कि मुख्यमंत्री हमेशा जनता को झूठा आश्वासन देते आए और अपने जनप्रतिनिधियो को भी झूठे आश्वासन दिए हैं, जिससे रात भर पुरे प्रदेश से चल कर आए जन प्रतिनिधि नाराज हुए हैं।

राजधानी भोपाल में बैठक के बाद मीडीया से मुखातिब होते हुए पंचायतीराज के प्रतिनिधीयो ने नाराजगी जताई, जिनमे प्रमुख रूप से मनमोहन नागर जिला पंचायत भोपाल राजेश प्रजापति जिला पंचायत छतरपुर, अमित पटेरिया उपाध्यक्ष,मानवेन्द्र सिह पन्ना जिला पंचायत उपाध्यक्ष, शंभू सिंह भाटी होंशगाबाद, दिनेश यादव जिला पंचायत सदस्य छतरपुर, प्रहलाद विश्वकर्मा, जिला पंदचायत सदस्य दिग्विज्य सिंह नरसिंहपुर, प्रदीप पटेल जिला पंचायत रविराज सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष पन्ना, इमरत सिंह रशुवंशी, अशोकनगर,सन्तोष सिंह जनपद अध्यक्ष गोटे गांव, शांतिशरण गौतम, राजेश धाकढ उज्जेन, ग्वालियर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });