कांग्रेस में गोविंद पुराण जारी: अब झंडे फहराए

भोपाल। एमपीसीसी में गोविंद गोयल पुराण लगातार जारी है। पद नहीं मिलने से नाराज गोविंद गोयल ने पहले सिर मुंडा खुद को कांग्रेस में लावारिस बताया, फिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का अपने घर निमंत्रण किया। अब कांग्रेस का झंडा लेकर कांग्रेस नेताओं के घर जा पहुंचे।

गोविंद गोयल आज अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह के 45 बंगला स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने डॉ. सिंह को कांग्रेस पार्टी का झंडा सौंपा और निवास पर फहराया। इसके बाद वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के निवास पर पहुंचे और उन्हें भी कांग्रेस पार्टी का झंडा थमाते हुए वहां फहराया। इनके अलावा वे विधायक रामनिवास रावत, दीपचंद यादव के निवास पर भी पहुंचे और उन्हें भी कांग्रेस का झंडा दिया।

गोविंद गोयल के समर्थकों का मानना है कि वो इस तरह गांधीगिरी कर रहे हैं जबकि एक बड़े वर्ग में वो इन हरकतों के कारण मजाक का पात्र बन गए हैं। जब जानते हैं कि सारा तमाशा पद नहीं मिलने के कारण चल रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!