पहले सफाईकर्मियों ने सड़क चमकाई, फिर महापौर ने झाडू संग फोटो खिंचवाई

बुरहानपुर। गांधी जयंती पर महापौर और पार्षद दिखावे का सफाई अभियान चलाने निकले। शास्त्री और चाचा फकीरचंद वार्ड में निगम महिला कर्मचारी सुबह 6 बजे झाड़ू लगा चुके थे। 10 बजे महापौर अनिल भोसले और पार्षद वहीं की साफ-सुथरी सड़कों पर झाडू लगाते नजर आए।

रहवासियों ने महापौर और पार्षदों को दिखावे के अभियान पर आक्रोश जताया। लोगों ने कहा हर दो से तीन दिन के अंतराल में यहां सफाई हो रही है। गंदगी पसरी है किसी नजर नहीं आती। शास्त्री वार्ड निवासी हाजी लाड़ले साहब ने महापौर अनिल भोसले से कहा एक क्षेत्र में एक दिन के बाद सफाई हाे रही है। गंदगी बढ़ रही है। मच्छर पनप रहे है। नालियों की मुंडेर टूटी हुई है। सफाई कर्मचारी बराबर सफाई नहीं कर रहे है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!