bonn bread के पैकेट में निकला चूहा

नईदिल्ली। एम्स जैसे प्रख्यात अस्पताल सहित दिल्ली के कई बड़े संस्थानों में ब्रेड सप्लाई करने वाली कंपनी Bonn Nutrients Pvt. Ltd के ब्रेड में चूहा निकलने का मामला सामने आया है। यह चूहा एम्स में सप्लाई किए गए ब्रेड के पैकेट में निकला। एम्स ने इस घटना के बाद Bonn Nutrients Pvt. Ltd को अगले 3 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। कंपनी ने इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में जाने की बात कही है। 

ब्रेड बॉन न्यूट्रीएंट्स की थी। इस कंपनी की ब्रेड पर एम्स ने तीन साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। एक दिन पहले तक यह ब्रेड एम्स में भर्ती होने वाले हजारों मरीजों को दी जाती थी।  डॉक्टरों के मुताबिक यदि चूहे के इंफेक्शन वाली चीजें पेट में चली जाएं तो आम तौर पर इससे एलर्जी, बुखार, डायरिया होता है। इससे खून में इंफेक्शन और मेनिंजाइटिस भी हो सकता है। 

घटना 24 जुलाई की है। एम्स ने उसी दिन नोटिस जारी कर ब्रेड कंपनी को अगले तीन साल तक एम्स में ब्रेड सप्लाई करने से बैन कर दिया था। एम्स ने कंपनी को 9 सिंतबर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 

कंपनी ने कहा, एम्स के खिलाफ जाएगी कोर्ट 
कंपनी ने एम्स के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कंपनी ने एम्स के खिलाफ कोर्ट जाने की बात भी कही है। कंपनी ने कहा कि उसे इस तरह का कोई भी नोटिस नहीं मिला है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!