धार। कहते हैं प्यार उम्र नहीं देखता और गुस्सा बुढ़ापे में भी आ सकता है। यहां कुछ ऐसा ही हुआ। एक 60 साल का बुजुर्ग अपने हमउम्र दोस्त की 55 साला पत्नी से नजदीकियां बढ़ा बैठा। नतीजा यह हुआ कि पति ने दोनों का कत्ल कर डाला।
मामला जिले के हेलादड़ गांव का है। यहां रहने वाले 60 वर्षीय अमर सिंह ने तड़के चार बजे पत्नी रंगाबाई (55 वर्ष) की हत्या कर दी। अमर सिंह को आशंका थी कि रंगाबाई का उसके दोस्त राजाराम छगन (60 वर्ष) से नाजायज रिश्ता है।
इसी आशंका में अमर सिंह ने पहले पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी जान ले ली। फिर दोस्त राजाराम के घर जाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि अमर सिंह और राजाराम बहुत अच्छे दोस्त थे। राजाराम और अमर सिंह का एक-दूसरे के घर आना जाना था। एक दिन पहले भी गांव में संगीत कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में राजाराम और पत्नी रंगाबाई साथ में नाच रहे थे। यह बात अमर सिंह के दिल में चुभ गई थी। घर पहुंचने पर उसने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।