
शहीद के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मकरोनिया स्थित दूरसंचार कॉलोनी में रहने वाले लांस नायक अनिल बेन उम्र 37 साल श्रीनगर के पास फगवाड़ा सेक्टर आंतकियों की गोली का शिकार हो गए। महार रेजीमेंट के इस जांबाज की मंगलवार दोपहर 12 से 01 बजे के बीच आंतकवादियों से मुठभेड़ हुई। जिसमें वे घायल हो गए। कुछ समय बाद वे वीरगति को प्राप्त हो गए। केंद्रीय विवि सागर के संगीत विभाग में पदस्थ वादक मदन बेन इस वीर पुत्र के ससुर हैं। उन्होंने बताया कि अनिल के करीबी रिश्तेदार नहीं हैं। इसलिए उनका पूरा परिवार हमारे साथ ही रहता है।