
ज्ञातव्य हो कि जिले में सर्व शिक्षा अभियान के सहायक अध्यापक से अध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु 365 पद स्वीकृत थे जिसमें से 210 पदों पर 2012 में जिला पंचायत द्वारा पदोन्नति हो चुकी है शेष 155 पदों पर 2013 में पदोन्नति कर दी जानी चाहिये थी लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी पदोन्नति कार्यवाही नहीं की गई। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्तर्गत अध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु 92 पद स्वीकृत है। इस पर भी पदोन्नति की कार्यवाही नहीं की गई है। नये स्वीकृत पदों पर भी पदोन्नति शेष है। वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदोन्नति हेतु 100 से उपर पद स्वीकृत है, जिन पर पदोन्नति शेष है। शासन के नवीनत्तम निर्देशो के अनुसार सभी रिक्त पदो ं पर पदोन्नति हो जानी चाहिये थी। राज्य अध्यापक संघ ने 20 दिन पूर्व ही चेता दिया था कि 30 जनवरी तक पदोन्नति सूची जारी न हुई तो 1 फरवरी से धरना प्रदर्शन किया जायेगा। राज्य अध्यापक संघ के डी.के.सिंगौर,रवीन्द्र चैरसिया, सुनील नामदेव,संजीव दुबे,संजीव सोनी,गंगाराम यादव,उमेश यादव,राजेश मिश्रा,राजकुमार रजक, मंशाराम झारिया विनोद गोयल,नंदकिशोर मार्को राकेश जायसवाल ने सभी से धरना मंें भाग लेने की अपील की है।