
केंद्र सरकार ने आईपीएस कैडर में पदोन्न्ति के लिए 58 पद मंजूर किए हैं। फिलहाल 30 पदों पर पदोन्न्ति होगी। सूत्रों का कहना है कि आठ महानिरीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्न्त किया जाएगा। इसमें उपेंद्र जैन, आलोक रंजन, बी मनु कुमार, प्रज्ञा ऋि चा श्रीवास्तव, वरूण कपूर, आरके गुप्ता और के बाबूराव शमिल हैं, वहीं इतने ही महानिरीक्षक पद पर आएंगे।
पुलिस अधीक्षक से उप पुलिस महानिरीक्षक के अलावा सिलेक्शन ग्रेड में अफसरों की पदोन्न्ति होगी। सिर्फ आरएस मीना का लिफाफा बंद करने का निर्णय बैठक में लिया गया। मीना के खिलाफ जाति प्रमाणपत्र का मामला लंबित है। हालांकि, पदोन्न्ति रोकने की वजह सर्विस से जुड़ी बताई जा रही है। पदोन्न्त होने वालों में 1991, 1998, 2002 और 2003 बैच के अफसर शामिल हैं। बैठक में पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास और अपर मुख्य सचिव गृह मौजूद थे।