
मामला केसरबाग रोड का है। यहां रहने वाले उद्योगपति का जमीन में भी निवेश है। उन्होंने पलासिया क्षेत्र में रहने वाले दो बिल्डरों के साथ कॉलोनियों में करोड़ों रुपए लगाए थे। अचानक आई मंदी से दोनों में विवाद शुरू हो गया। सोमवार को उद्योगपति ने उन्हें हिसाब के लिए घर बुलाया। इस दौरान भाजपा नेत्री से जुड़े कुछ लोग और बाउंसर मौजूद थे। जैसे ही बिल्डर घर पहुंचे, उद्योगपति ने हिसाब का दबाव बनाया। उनमें विवाद हुआ। बात हाथपाई तक आ गई। बाउंसरों ने उन्हें दोनों को पीट दिया। जानकारी के मुताबिक बिल्डर हमेशा विवादों में रहते हैं। उनके खिलाफ थानों में केस दर्ज हैं। कुछ दिन पूर्व एक बिल्डर ने उद्योगपति से अभद्रता की थी। उसके गार्ड ने उन पर हाथ उठा दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही उद्योगपति ने षड्यंत्र रचा।