
नई दिल्ली : छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली युवती को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब हो कि एक युवती ने रविवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर ‘सीएनजी घोटाले’ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंक दिया था।
राष्ट्रीय राजधानी में 15 दिवसीय सम-विषम योजना की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में यह घटना हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया था। महिला ने अपना नाम भावना अरोड़ा बताया। उसने कहा कि वह पंजाब में आम आदमी पार्टी से अलग हुए समूह से संबंध रखती है।