
मोदी कार्यकाल मे गोमांस का निर्यात बढ़ा
शंकराचार्य ने कहा कि गोहत्या बंद करो के नारे पर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाले मोदी गो हत्या पर रोक लगाने की बजाय गाय को कत्ल करने की मशीनों की खरीदारी पर रियायत देकर हत्या को और बढ़ावा दे रहे हैं। दरअसल यह सरकार गो हत्या रोकना ही नहीं चाहती। स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि गो हत्या पर रोक तो दूर मोदी सरकार ने गोमांस का निर्यात बढ़ गया है। दरअसल मोदी सरकार का गो हत्या बंद कराने से कोई सरोकार ही नहीं है।