
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता की बहन का सुरिंदर कुमार के साथ प्रेम संबंध है। इसी दौरान अपनी प्रेमिका की छोटी बहन पर नीयत खराब हो गई। उसने अपनी प्रेमिका पर उसके लिए दबाव बनाया। इसके बाद दोनों ने साजिश रची और पीडि़ता को झांसा देकर गोराया ले गए। वहां उसकी बहन ने अरोपी सुरिंदर के साथ मिलकर चाय में उसे निशाला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने के बाद अरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीडि़ता की बड़ी बहन भी वहां पर मौजूद थी।
जब पीडि़ता को होश आया तो इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकियां दी और अपना मुंह बंद रखने को कहा। घर पहुंचने पर पीडि़ता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।