
इसी प्रकार उपाध्यक्ष मुलायम सिंह परिहार प्राचार्य, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार खर्द, प्राचार्य, प्रमुख महामंत्री एच.एल.बहेलिया, महामंत्री श्रीश श्रीवास्तव व्याख्याता, कार्यालय मंत्री जी. डी. शर्मा एवं राजीव श्रीवास्तव प्राचार्य, सह-सचिव पी.एल.सुरजन एवं एम.आई.राशदीन, संगठन मंत्री एस. के. सक्सेना एवं आर. के. गरेवाल को सर्व सम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक स्तरीय गठन हेतु संयोलक भी बनाये गये है। जैतहरी के लिए अजय कुमार जैन, कोतमा मनोज कुमार श्रीवास्तव पुष्पराजग$ढ कल्याण सिंह परस्ते एवं अनूपपुर ब्लॉक के लिए डी. के.साहू को जिम्मेदारी देते हुए शीघ्र ही इन इकाईयों का गठन कर संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए कहा गया है। बैठक में ही मीडिया से समन्वयक बनाने के लिए परसवार प्राचार्य अजय कुमार जैन को जिम्मेदारी दी गई है।