
आपको बता दें कि बलात्कार लड़की नेपाली मूल की है और अस्पताल में इसकी बीमार मां का इलाज करवाने आई थी। यही पर आरोपी कर्मचारी ने इसे झांसे में लिया और उसका बलात्कार किया। इस मामले में अस्पताल के बाहर टैक्सी का काम करने वाला एक चालक भी शामिल बताया जा रहा है।
मामला 6 फरवरी का है। लड़की के अस्पताल से गायब होने की सूचना के बाद इस बारे में उसके पिता की ओर से थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की। छानबीन में पता चला कि लड़की को एक टैक्सी में हमीरपुर ले जाया गया है। दोनों आरोपियों ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया। हमीरपुर से पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। इस बारे में एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि केएनएच के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।