नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्राओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वर्ष 2015-16 के आंकड़ों में पीएम मोदी और उनके मंत्रियों के विदेश यात्राओं पर खर्च आपको चौंका सकता है। वर्ष 2015-16 में पीएम मोदी और उनके मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर कुल 567 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है। यह खर्च गत वर्ष की तुलना में 80 फीसदी अधिक है। इन खर्चों में यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्रियों, प्रधानमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, वीआईपी(प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति) द्वारा इस्तेमाल किये गये विमान का खर्च शामिल है।