वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उनके समर्थकों ने पोस्टर वार शुरू की है। वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पोस्टर लगाया है जिसके बाद राजनीतिक बवाल शुरू होने की पूरी आशंका है। याद दिला दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ करीब दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस पोस्टर में महाभारत में दर्ज चीरहरण की घटना को दिखाया गया है। इसमें जहां केशव मौर्य को श्रीकृष्ण बताया गया है, वहीं राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश यादव और औवेसी को उत्तर प्रदेश का चीरहरण करते दिखाया गया है। यह पहली बार नहीं है जब वाराणसी में इस तरह के पोस्टर सामने आए हों। भाजपा के इस पोस्टर को लेकर माना जा रहा है कि एक नया विवाद खड़ा हो सकता है।