
सांपला राज्य के होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें राज्य भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। राज्य में दलितों की आबादी करीब 30 फीसदी है। इस कारण सभी दलों की इस वोट बैंक पर निगाहें हैं। भाजपा ने भी दलितों को नजर में रखकर दलित नेता विजय सांपला को कमान सौंपी है। भाजपा ने शुक्रवार को चार राज्यों के नए प्रदेश प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा की। यह नियुक्ति दलितों को साधने की भाजपा की रणनीति मानी जा रही है।